फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three pairs of trains increased, Railways increased operations of trains ending in March-April

कानपुर: तीन जोड़ी ट्रेनें के फेरे बढ़े, रेलवे ने मार्च-अप्रैल में खत्म हो रही ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

Sat, 27 Mar 2021 08:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Mar 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Three pairs of trains increased, Railways increased operations of trains ending in March-April
ट्रेन - फोटो : गूगल
रेलवे ने मार्च और अप्रैल में खत्म हो रहे ट्रेनों के संचालन को आगे बढ़ाया है। इसके तहत तीन जोड़ी ट्रेनों का संचालन बढ़ाया गया है। इसमें एक जोड़ी गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस और दो जोड़ी इंदौर-पटना एक्सप्रेस हैं। ट्रेन (09451) गांधीधाम से मई में 7, 14, 21, और 28 को जबकि जून में 4, 11, 18 और 25 को चलेगी।
विज्ञापन


वापसी में यही ट्रेन (09452) मई में 10, 17, 24, 31 और जून में 7, 14, 21, 28 को चलेगी। इसी तरह ट्रेन (09313/09321) इंदौर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को 30 जून तक चलेगी। वापसी में ट्रेन (09314/09322) पटना से हर बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को दो जुलाई तक चलेगी। 
विज्ञापन


इस रूट से चलेंगी ट्रेनें 
ट्रेन (09451) गांधीधाम से शुक्रवार शाम 5:40 बजे चलकर वाया अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, हिंडोन सिटी, भरतपुर, मथुरा होते हुए शनिवार रात 11:25 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, बेतिया, सागौली, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर होते हुए रविवार रात 8:15 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (09452) हर सोमवार सुबह पांच बजे चलेगी। देर रात 1:40 बजे कानपुर सेंट्रल और बुधवार सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन (09313/09321) इंदौर से दोपहर 1:55 बजे चलकर वाया उज्जैन, झांसी होते हुए सुबह चार बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए दोपहर तीन बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन (09314/09322) पटना से सुबह 11:25 बजे चलकर देर रात साढ़े 12 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। उरई, झांसी, बीना, उज्जैन होते हुए दोपहर 2:40 बजे इंदौर पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed