{"_id":"6a9f281c716d210b5e063d79","slug":"three-officials-including-the-medical-superintendent-of-patara-chc-removed-ward-boy-suspended-kanpur-news-c-12-knp1012-1643398-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पतारा सीएचसी के चिकित्साधीक्षक समेत तीन हटाए गए, वार्ड बॉय निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पतारा सीएचसी के चिकित्साधीक्षक समेत तीन हटाए गए, वार्ड बॉय निलंबित
विज्ञापन
घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में हादसे के बाद इलाज में हुई लापरवाही में सीएमओ डाॅ. हरिदत्त नेमी ने पतारा सीएचसी में बड़ी कार्रवाई की है। चिकित्साधीक्षक समेत तीन डॉक्टरों को हटाने के साथ ही वार्ड बाॅय को निलंबित कर दिया है।
मालूम हो कि रविवार को हादसे में घायलों के सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। वार्ड बॉय शिवनाथ को घायलों का उपचार करते देख परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा था। लोगों को हादसे के बाद सबसे ज्यादा नाराजगी इसी बात को लेकर थी। डीएम के पहुंचने पर परिजनों ने इसकी शिकायत करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। इस पर डीएम ने जांच समिति भी गठित कर दी थी।
सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिषेक कटियार को हटाकर सीएचसी बिल्हौर में चिकित्सक बना कर भेजा गया है। डॉ. शशांक मिश्रा को पतारा से हटाकर घाटमपुर भेजा गया है। इसके अलावा लापरवाही के मुख्य दोषी वार्ड बॉय शिवनाथ को निलंबित कर दिया गया है। फार्मासिस्ट मनीष को हटाकर सीएचसी बिल्हौर भेज दिया गया है। वहीं, घाटमपुर सीएचसी में तैनात व पतारा के पूर्व में अधीक्षक रहे डॉ. जय प्रकाश को एक बार फिर पतारा अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।