{"_id":"572ba5ea4f1c1b4e345cdcd2","slug":"three-months-of-work-in-the-pipeline-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में पाइप लाइन का काम हो पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में पाइप लाइन का काम हो पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
बैठक में दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जल निगम को तीन माह में खुदाई और पाइप लाइन डालने का काम पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब बहुत हो चुका, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार से वे खुद मौके पर पहुंचकर हकीकत परखेंगे।
जेएनएनयूआरएम के तहत जल निगम के पाइप लाइन डालने के लिए कई मोहल्लों में खुदाई चल रही है। 2008 से चल रहा यह काम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरुवार को कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी ने जल निगम और जल कल के अफसरों के साथ बैठक में नक्शा रखकर लाइनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अफसरों से ट्रीटमेंट प्लांट से घर तक पानी आपूर्ति के बारे में पूरा खाका खींचकर बताने को कहा। इसके बाद जिलाधिकारी ने चारों डिवीजनल इंजीनियरों के मोबाइल नंबर नोट किए। उनके क्षेत्रों के बारे में जाना। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतें आ रही हैं कि तेजाब मिल कैंपस और दर्शनपुरवा समेत छह क्षेत्रों में नलकूप बनने के बाद भी नहीं चल रहे हैं। इसकी जांच कराने को कहा। बैठक में एडीएम सिटी अविनाश सिंह, परियोजना प्रबंधक एके सिंह, सीके सिंह, राकेश चौधरी मौजूद रहे।