{"_id":"5e00a5608ebc3e87a3594de3","slug":"three-months-of-child-death-due-to-cold-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर का कहर, हमीरपुर में ठंड लगने से तीन माह के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर का कहर, हमीरपुर में ठंड लगने से तीन माह के मासूम की मौत
Mon, 23 Dec 2019 05:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Dec 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के मौदहा में शीतलहर से बड़ी संख्या में बच्चे बीमार हो रहे हैं। अरतरा गांव में ठंड लगने से तीन माह के एक बच्चे की रविवार सुबह अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सरकारी अस्पताल सहित विभिन्न निजी अस्पतालों में बीते तीन दिनों के अंदर बच्चे व महिलाएं बड़ी संख्या में ठंड की चपेट में आने से भर्ती हुए हैं।
शनिवार की रात अरतरा गांव निवासी प्रहलाद का तीन माह का पुत्र उमेश ठंड की चपेट में आ गया। रात में परिजन उसका घर पर ही देसी इलाज करते रहे, हालत ठीक न होने पर रविवार सुबह सात बजे कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल में चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि बेटे की मौत ठंड लगने से हुई है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल सचान ने बताया कि शीत लहरी में खासकर चार साल तक के बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी है कि वह बच्चों को सुबह शाम बाहर न निकालें और दिन में उन्हें खेलने दें, उन्होंने हिदायत दी है कि ऐसे बच्चों के सिर, हाथ व पैर से ही ठंड लगती है बच्चों को मोजे, दस्ताने व टोपी लगाकर ही घर से बाहर निकालें। कुछ दिन पूर्व भैंसमरी गांव के एक युवक की ठंड से मौत हो गई थी।