फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three months child died due to drug stop in respiratory tube

सफर के दौरान दवा पिलाना पड़ा भारी, बच्चे की मौत के बाद छटपटाती रही मां, जरूर पढ़ें डॉक्टर की ये सलाह

Mon, 15 Oct 2018 08:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 15 Oct 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
Three months child died due to drug stop in respiratory tube
बच्चे की गंभीर हालत देख विलाप करती उसकी मां - फोटो : अमर उजाला
सांस नली में दवा अटकने से तीन माह के बच्चे की मौत हो गई। मां ने उसे सफर के दौरान बुखार का सिरप पिलाया था। सिरप उसकी सांस नली में चला गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के लिए सैफई पहुंचते ही बच्चे की सांसें थम गईं। इस दौरान बच्चे के साथ मां भी छटपटाती रही। ये दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद की है।
विज्ञापन


रविवार को जिला अस्पताल में दोपहर लगभग 12 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सड़रा की रूबी गोद में अपने तीन माह के बच्चे को लिए हुए बदहवासी की हालत में दाखिल हुई। रूबी के पिता जयशंकर भी साथ थे। रूबी ने डॉ. शत्रुघ्न को बताया कि बच्चे को बुखार के चलते उसने सिरप पिलाया था। उसके बाद से इसकी हालत बिगड़ रही है। डॉक्टर शत्रुघ्न ने जांच की तो पाया कि बच्चे के सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दवा बच्चे की सांस नली में चली गई थी। इलाज से आराम न मिलने पर डॉक्टर ने सैफई रिफर कर दिया। रूबी के पिता जयशंकर ने 108 एंबुलेंस पर फोन किया। सूचना के करीब पौन घंटे बाद एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंची। रूबी अपने पिता जयशंकर के साथ बच्चे को लेकर सैफई रवाना हुई। सैफई के मिनी पीजीआई मासूम की मौत हो गई। 
विज्ञापन


 सड़रा गांव निवासी पिता जयशंकर ने बताया कि बेटी रूबी की ससुराल हरदोई के भिक्खापुरवा गांव में है। कुछ दिनों से पुत्री मायके में थी। रविवार को वह उसे ससुराल छोड़ने जा रहा था। टेंपो से दिबियापुर पहुंचे थे कि बच्चे को  तेज बुखार आ गया। बेटी रूबी ने उसे सिरप पिलाया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। सैफई के अस्पताल की लिफ्ट में ही बच्चे की मौत हो गई। वे प्राइवेट वाहन से बच्चे को लेकर सड़रा गांव वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौन घंटे बाद आई एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर भी नहीं
बच्चे को सैफई ले जाने के लिए जिस 108 एंबुलेंस को बुलाया गया था। वह करीब पौन घंटे बाद अस्पताल पहुंची। बच्चे को सैफई ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि पता चला कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं है। इस दौरान रूबी बच्चे की दुहाई देती रही। बाद में जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस रवाना हुई।


बच्चे को कुछ भी पिलाने या खिलाने में सावधानी बरतनी चाहिए। छोटे बच्चों को लेकर बताया जाता है कि उसके सिर को थोड़ा उठाकर कुछ पिलाया या खिलाया जाए। असावधानी से इस तरह के केस सामने आते हैं। हालांकि यह केस कुछ ज्यादा बिगड़ गया था। बच्चे को जो ट्रीटमेंट यहां दिया जा सकता था, वह दिया गया। ऑक्सीजन लगाई गई, सांस नली साफ करने का प्रयास किया गया। आराम न मिलने पर रेफर किया गया था।
-डॉ. शत्रुघ्न सिंह चिकित्सक, जिला अस्पताल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed