{"_id":"67e5a48a72a8179dd5056444","slug":"three-miscreants-nabbed-stolen-jewellery-and-pistol-recovered-etawa-news-c-216-1-etw1002-123208-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीन बदमाश चढ़े हत्थे, चोरी के जेवर और तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीन बदमाश चढ़े हत्थे, चोरी के जेवर और तमंचा बरामद
विज्ञापन
इटावा। चोरी और चरस-गांजा की तस्करी में तीन बदमाशों को बकेवर, सर्विलांस और एसओजी की टीम ने बकेवर के आनेपुर तिराहे के पास से बुधवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चरस, गांजा, सोने-चांदी के जेवर, नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। बुधवार की रात एसओजी, सर्विलांस और बकेवर की टीम आनेपुर तिराहे के पास वाहनों की जांच कर रही थी। गांव आनेपुर की ओर से दो बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। टीम ने रुकने का इशारा किया तो उन लोगों ने बाइक मोड़ने का प्रयास किया। टीम ने घेराबंदी कर आनेपुर तिराहे के पास से रात करीब साढ़े 11 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सतेंद्र (30) निवासी हुमायूंपुर थाना शमशाबाद आगरा, गोरेलाल (22) निवासी गांव लल्ली डेरा थाना कुरारा जनपद हमीरपुर, टीटू उर्फ रघुवीर (40) निवासी महलबास थाना डोंकी जनपद आगरा हाल निवासी ग्राम नगला पिलुआ थाना चकरनगर बताए।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात सत्यापाल सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा किया। बताया कि आरोपियों ने चार मार्च 2025 को थाना भरथना के ब्रजराज नगर स्थित रणवीर के घर से लाखों के आभूषण चोरी किए थे। 21 फरवरी को बकेवर के ग्राम निवाड़ीकलां में घर से सोने चांदी के गहने चोरी किए थे। दोनों मामलों रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों ने बताया कि वह गांजा, चरस की सप्लाई करते हैं। साथ ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
ये सामान बरामद
80 ग्राम चरस, 2.220 किलो गांजा, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चांदी की दो कमर कंधनी, चांदी की आठ जोड़ी पायल, चांदी के 15 बिछुआ, तीन कड़ा, चांदी का एक कमरबंद, 1500 रुपये, दो तमंचा, चार कारतूस, दो बाइक बरामद किए हैं।
टीटू के खिलाफ दर्ज हैं 15 मुकदमे
आरोपी टीटू उर्फ रघुवीर के खिलाफ आगरा के पिनहाट थाने, हमीरपुर कोतवाली, फिरोजाबाद साउथ थाने, आगरा के सैंया थाने और इटावा के बकेवर, भरथना थाने में 15 मुकदमे दर्ज हैं। गोरेलाल के खिलाफ हमीरपुर और इटावा में नौ मुकदमे दर्ज हैं।