{"_id":"64d6f933a33cb25208040785","slug":"three-masked-men-riding-a-bike-shot-the-former-chief-the-incident-took-place-during-morning-walk-serious-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई में बेखौफ बदमाश: पूर्व प्रधान को बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने मारी गोली, सुबह सैर करते समय हुई वारदात, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई में बेखौफ बदमाश: पूर्व प्रधान को बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने मारी गोली, सुबह सैर करते समय हुई वारदात, गंभीर
Sat, 12 Aug 2023 08:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 12 Aug 2023 08:46 AM IST
सार
Orai Crime: घटना की सूचना पर एसपी असीम चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उरई में सैर को निकले पूर्व प्रधान को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी पूर्व प्रधान संजय राजपूत (45) शहर के मोहल्ला तुलसी नगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे वह टहलने के लिए घर से निकले। तभी घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना के तुरंत बाद बदमाश बेरी वाले बाबा मजार होते हुए भाग गए।
विज्ञापन