{"_id":"65edebbe9584eb0ee80ae4e5","slug":"three-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-as-a-cook-in-the-home-department-kanpur-news-c-220-1-akb1003-109872-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गृह विभाग में कुक की नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गृह विभाग में कुक की नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन लाख ठगे
Sun, 10 Mar 2024 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थानाक्षेत्र के रैंगवां गांव के बलिदानी श्याम बाबू के भांजे को गृह विभाग में कुक की नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांंग की। पुलिस ने जांच कर रही है।
रैंगवां गांव के बलिदानी श्याम बाबू का भांजा प्रिंस कुमार ननिहाल में रहकर शिक्षा ग्रहण करता है। प्रिंस ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मामा बलिदानी श्याम बाबू के अंतिम संस्कार में पुखरायां का एक व्यक्ति शामिल होने आया था। उसने परिवार के लोगों को फौजी बताकर संवेदना प्रकट की थी। इसके बाद से वह समय-समय पर घर आता रहता है। करीब तीन वर्ष पूर्व तथाकथित फौजी ने घर आकर उसे गृह विभाग में कुक की नौकरी दिलाने की बात कही तो नाना रामप्रसाद और उसने सहमति जताई। तथा कथित फौजी ने तीन लाख रुपये खर्च बताया। इस पर नाना राम प्रसाद ने तीन चार किस्तों में उसे मोबाइल एप के माध्यम से तीन लाख रुपये भुगतान कर दिया। इसके बाद वह नौकरी दिलाने का आश्वासन देता रहा। अब मोबाइल भी नहीं उठा रहा है। उसकी तलाश की, लेकिन अब उसका पता नहीं चल रहा है। उसे पूर्ण विश्वास है कि कथित फौजी ने उससे नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी की है। अपराध निरीक्षक अब्दुल कलाम ने बताया कि तहरीर मिली है। रुपये के लेन देन का समय, माध्यम व अन्य जानकारियां स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।