{"_id":"4c43513e3bd76d0ca04e9b1f0d7032fb","slug":"three-kg-of-silver-from-jewelery-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप से तीन किलो चांदी चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी शॉप से तीन किलो चांदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 23 Sep 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदेवनपुरवा लालबंगला में ग्रिल काटकर चोर ज्वैलरी शॉप से तीन किलोग्राम चांदी पार कर ले गए। इसकी कीमत करीब दो लाख बताई गई है। कैंट सीओ असित श्रीवास्तव और चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ वहां पहुंचे। शक पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
चकेरी के पोखरपुर निवासी मनीष जखोदिया की परदेवनपुरवा में जेवर कोठी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार रात वह दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार को बंदी थी। मंगलवार की सुबह मकान मालिक राजकुमार जायसवाल ने ग्रिल कटी देख सूचना दी।
वह वहां पहुंचे तो पता चला कि चोर ग्रिल काटकर भीतर आए और फिर दुकान में लगे एग्जास्ट फैन की ग्रिल काटी। उससे दुकान में घुसकर किचन से रसोई गैस उठाई। गैस से दरवाजे का कुछ हिस्सा जलाकर चोर मेन शॉप में पहुंच गए।
विज्ञापन
काउंटर और शोकेस में रखे तीन किलोग्राम चांदी के गहने समेटे। फिर चोर निकल गए। दुकान के चारों सीसीटीवी कैमरे बंद होने पर मनीष ने बताया कि सिस्टम खराब होने से 15 दिन से रिकार्डिंग नहीं हो रही है।
इंस्पेक्टर के मुताबिक, जांच में लग रहा है कि वारदात में एक इकहरा बदन या छोटा बच्चा शामिल है। किसी जानकार के शामिल होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस वारदात के सभी पहलुओं की जांच मंे जुटी हुई है।