फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three including ITI girl student arrested with 10 kg hemp

10 किलो गांजा के साथ आईटीआई छात्रा समेत तीन गिरफ्तार, गैंग के सरगना छात्रा के पिता की तलाश शुरू

Fri, 25 Sep 2020 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Sep 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Three including ITI girl student arrested with 10 kg hemp
गांजा - फोटो : Naaptol
कानपुर में बर्रा पुलिस ने शुक्रवार को 10 किलो गांजा के साथ आईटीआई छात्रा समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। छात्रा की दादी से लेकर पिता भी गांजा बेचने में जेल जा चुके हैं। 
विज्ञापन


सीओ गोविंदनगर विकास पांडेय ने बताया कि बर्रा पुलिस ने पीले पुल से मलिकपुरम की ओर जाने वाले मार्ग से एक युवती और दो युवकों को दो बोरों के साथ पकड़ा।

एक बोरे में साढ़े 10 किलो गांजा और दूसरे बोरे में 52,200 रुपये नगद मिले। पकड़े गए आरोपी गुजैनी टिकरा कच्ची बस्ती निवासी रामचंद्र, गोविंदनगर ब्लॉक-6 निवासी हलवाई धर्मेंद्र कुमार प्रजापति और गोविंदनगर बी-ब्लॉक निवासी सोनाली हैं।
विज्ञापन


सोनाली आईटीआई कर रही है। सीओ के अनुसार युवती का पिता राजेश शर्मा ही इस गिरोह का सरगना है। पिता और दादी की तलाश की जा रही है। पुलिस को सरगना के घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ छिपा होने का इनपुट मिला है। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि जल्द पूरे घर की तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed