फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three including father and son riding a bike died in a car accident

UP: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, गांव में छाया मातम

Tue, 22 Apr 2025 09:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Apr 2025 09:02 PM IST
सार

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। हादसा मुगल रोड पर हलिया मोड़ के पास हुआ।

विज्ञापन
Three including father and son riding a bike died in a car accident
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगल रोड पर हलिया मोड़ के पास मंगलवार दोपहर कार व बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। अनहोनी की जानकारी पर पहुंचे परिजन अस्पताल में बिलखते रहे। भोगनीपुर कोतवाली के अंकोढ़ी निवासी बृजेंद्र (30) मंगलवार को बाइक से बेटे सुरजीत (8) और गांव के नंदू (32) के साथ ससुराल घाटमपुर के बक्सरा रिश्तेदार रामसजीवन के घर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे के करीब जैसे ही बाइक सवार मूसानगर के हलिया मोड़ के पास पहुंचे तभी मुगल रोड पर घाटमपुर की ओर से आ रही कार से उनकी बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस पहुंची। जहां से तीनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी लाया गया। यहां आने पर डाॅ. राजवीर सिंह ने नंदू और बृजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुरजीत को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया। जहां देर शाम उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

 

Three including father and son riding a bike died in a car accident
सीएचसी में रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों में मचा कोहराम 
घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बृजेंद्र के पिता रामभजन ने बताया कि बेटा रिश्तेदारी में जाने के लिए पौत्र व अपने साथी के साथ घर से निकला था। बेटा व उसका साथी मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। मूसानगर थानाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed