{"_id":"62376b70b2acb32e621a0404","slug":"three-including-father-and-son-died-due-to-drinking-poisonous-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: जहरीली शराब पीने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: जहरीली शराब पीने से पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, गांव में पसरा मातम
Mon, 21 Mar 2022 12:07 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:07 AM IST
सार
जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में कसाबा चौकी के ग्राम कठाहार में जहरीली शराब पीने से एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पड़ोसी गांव के ही दो युवकों पर शराब में जहरीला पदार्थ घोलकर पिलाने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया। जानकारी मिलते ही एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। कसावा चौकी क्षेत्र के ग्राम कठाहार के रहने वाले अमित (30) पुत्र जसकरन, जसकरन (56) पुत्र बनवारी लाल, उसके बड़े भाई राकेश (70) पुत्र नाथूराम ने शनिवार को शराब पी थी।
विज्ञापन
जिसके बाद से तीनों की तबीयत बिगड़ गई। अमित को शनिवार की रात नगर के सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सैफई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को अमित के पिता जसकरन व ताऊ राकेश की भी हालत बिगड़ गई। दोनों उपचार के लिए सैफई जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया और वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।