{"_id":"5f4c78c69001db73a436f937","slug":"three-hours-in-advance-get-into-exam-centre-in-jee-main-and-neet","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेंस और नीट में तीन घंटे पहले से प्रवेश, कोरोना के चलते बदलाव, बगैर मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेंस और नीट में तीन घंटे पहले से प्रवेश, कोरोना के चलते बदलाव, बगैर मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश
Mon, 31 Aug 2020 09:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन 2020
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में होने जा रही जेईई मेंस और नीट की परीक्षा को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। ऐसा पहली बार होगा कि केंद्रों पर परीक्षा से तीन घंटे पहले से ही प्रवेश दिया जाएगा। बीते वर्षों में परीक्षा से 45 मिनट पहले प्रवेश दिया जाता था।
छोटे-छोटे स्लॉट बनाकर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। जेईई मेंस की परीक्षा एक से छह सितंबर और नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होगी। जेईई मेंस सुबह 9:30 बजे से और नीट दोपहर दो बजे से शुरू होगी। दोनों ही परीक्षाओं में तीन घंटे पहले से प्रवेश दिया जाएगा।
जेईई मेंस में सुबह 6.30 से प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। जेईई मेंस के सिटी कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि मास्क पहनने की अनिवार्यता रहेगी। बिना मास्क के छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अगर कोई छात्र बीमार होगा तो उसे अलग कमरे में बैठा कर ही परीक्षा दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
नौ केंद्रों पर होगी जेईई मेंस
जेईई मेंस में पिछली बार सात केंद्रों पर हुई थी, जबकि इस बार नौ केंद्रों में परीक्षा होगी। जेईई मेंस में करीब 35 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।