फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three fraudsters stole jewellery worth lakhs from two women.

Kanpur News: तीन टप्पेबाजों ने दो महिलाओं के लाखों के गहने उड़ाए

Thu, 25 Sep 2025 05:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:34 AM IST
विज्ञापन
Three fraudsters stole jewellery worth lakhs from two women.
कानपुर। जाजमऊ व चकेरी में तीन टप्पेबाजों ने महिलाओं को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों के गहने उड़ा दिए। चकेरी में महिला को बेटे की मौत का भय तो जाजमऊ में सफाई कर्मचारी की पत्नी से तांत्रिक बनकर आए टप्पेबाजों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कर्नलगंज निवासी मंजू पासवान ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह एचएएल में रहने वाले रिश्तेदार के घर शोक संवेदना में शामिल होने जा रहीं थीं। तभी रामादेवी दूधमंडी के पास तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। बेटे की मौत का भय दिखाकर डाराया। तीनों ने जादू टोना करते हुए उनसे मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, अंगूठी व 5500 रुपये ले लिए और भाग निकले। वहीं, शिवकटरा निवासी गौरीशंकर नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी राममूर्ति घरों में काम करती हैं। बुधवार सुबह राममूर्ति काम करने डिफेंस कॉलोनी जा रही थीं। गोशाला के पास तीन युवकों ने उन्हें खुद को तांत्रिक बताते हुए रोक लिया।
विज्ञापन

युवकों ने उनसे और उनकी बहू के बीच क्लेश की बात कही। टप्पेबाजों ने एक पुड़िया दी, जिसमें से धुआं निकलता देख उनके तांत्रिक होने पर भरोसा कर लिया। इसके बाद बहाने से कान के टाॅप्स उतरवाकर नकदी समेत ले लिए। कुछ दूर चलने व पीछे न मुड़ने की बात कही। ऐसा करने के कुछ देर बाद पलटकर देखा तो कोई नहीं था। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि वारदात चार संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में नजर आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed