{"_id":"de51e929aab6c6e0704930bd3166dd2b","slug":"three-farmer-death-from-bad-crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" उपज कम होने के सदमे से तीन किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपज कम होने के सदमे से तीन किसानों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sat, 09 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
कम उपज देखकर जिले के अलग अलग कस्बों में शुक्रवार को सदमा लगने से तीन किसानों की मौत हो गई है।
जिले के राजपुर कस्बे के अफसरिया गांव निवासी कल्लू कुरैशी ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद छंगे (55)
कटाई-मड़ाई के बाद पैदावार कम होने से आहत थे। हालत बिगड़ने पर इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
वहीं अकबरपुर क्षेत्र के गांव कुरारी गांव निवासी अरेंद्र सिंह उर्फ वीरेंद्र (58) गत गुरुवार की रात गेहूं की फसल की मड़ाई करा रहा था।
शुक्रवार की सुबह जब गेहूं का दाना कम निकलता देखा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। लोगों ने उसको पानी पिलाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
उधर, जिले के पतारी गांव निवासी अजय कुमार (32) मड़ाई के बाद अपनी कम पैदावार देखकर काफी परेशान हो गया था। शुक्रवार की शाम उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। नायब तहसीलदार अर्चना पांडेय ने बताया कि मौका मुआयना कर लिया है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।