{"_id":"5ece93ab8ebc3e9031066097","slug":"three-divorce-cases-in-kanpur-miscarriage-from-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पिटाई से हुआ गर्भपात, पत्नी को तलाक देकर घर से निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पिटाई से हुआ गर्भपात, पत्नी को तलाक देकर घर से निकला
Wed, 27 May 2020 09:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में पति ने गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। मंगलवार को उसे तलाक देकर घर से निकाल दिया। परमपुरवा निवासी युवती की शादी 2011 में आंबेडकर नगर कच्ची बस्ती निवासी चमड़ा कारीगर से हुई थी। तीन बच्चे हैं।
अब दो महीने की गर्भवती हो गई थी। रोजा रखने के कारण 10 मई को तबीयत खराब हो गई। आरोप है कि घर के काम में देरी होने पर विवाद हो गया तो सास, पति और अन्य ससुरालीजनों ने पीट दिया। इससे गर्भपात हो गया।
अभी स्वस्थ भी नहीं हो पाई थी कि 26 मई को तीन तलाक बोल कर पति ने घर से निकाल दिया। किदवई नगर थाने गई तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। थाना प्रभारी धनेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।