फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three died in road accident unnao

वैन में डाल रहे थे डीजल, पीछे से आ गई मौत

Sun, 18 Mar 2018 04:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 18 Mar 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident unnao
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे पर तकिया गांव के पास रविवार सुबह सड़क पर खराब खड़ी कार को हटाने पहुची रिकवरी वैन में एक ट्रक कंटेनर ने टक्कर मारी और डिवाइडर तोड़ते हुए खंती में पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे में एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग वैन में तैनात सेना से सेवानिवृत्त हवलदार व वैन के ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


 

हरदोई थाना माधौगंज के बिलग्राम गांव में रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद व इसी जिले के अब्दुल्लापुर निवासी पिन्टू आगरा एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग वैन में ड्यूटी कर रहे थे। एक्सप्रेस से गुजरते समय तकनीकी खराबी आने से कार सड़क पर खड़ी थी। तभी कार को हटाने के लिए रिकवरी वैन गई हुई थी।

विज्ञापन


 

अचानक रिकवरी वैन में डीजल खत्म हो गया। वैन के ड्राइवर ने एक्सप्रेस वे पर पेट्रोलिंग कर कर रही वैन से डीजल मंगवाया। तभी वैन में राजेन्द्र व पिन्टू डीजल डाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने खड़ी कार में टक्कर मारने से राजेन्द्र व पिन्टू की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार ड्राइवर रायबरेली के खीरो के गनेशपुर गांव निवासी सुरेश व विन्दाचरण सहित दो अन्य घायल हो गए। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती की गया। जहां सुरेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल विंदाचरण व दो अन्य का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed