{"_id":"647d701d6f30570c9203d117","slug":"three-died-in-road-accident-in-hardoi-up-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: सड़क हादसे में बुआ-फूफा सहित तीन की मौत, गोद भराई के कार्यक्रम में जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: सड़क हादसे में बुआ-फूफा सहित तीन की मौत, गोद भराई के कार्यक्रम में जाते समय हुआ हादसा
Mon, 05 Jun 2023 11:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:14 AM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दंपती की फाइल फोटो व बिलखती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। सोमवार सुबह बिलग्राम मार्ग पर कसरावां के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुआ-फूफा व भतीजे की मौत हो गई। सांडी थाना क्षेत्र मदारा निवासी परशुराम की पुत्री की रविवार को गोद भराई थी। कार्यक्रम में परशुराम की बहन महादेवी (60) और बहनोई मुन्नालाल (65) भी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि परशुराम का पुत्र ज्ञानेंद्र कुमार (27) सोमवार सुबह बाइक से अपनी बुआ महादेवी और फूफा मुन्नालाल को लालापुरवा छोड़ने के लिए घर से निकला था। बताया कि तीनों लोग बाइक से जा रहे थे, इसी बीच बिलग्राम मार्ग पर कोतवाली शहर के गांव कसरावां के निकट किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बुआ-फूफा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है। मुन्नालाल और परशुराम के घर में हादसे की जानकारी लगते ही खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन