फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three died in road accident

बिना हेलमेट फिर तीन की मौत

Fri, 26 Feb 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Three died in road accident
हादसे में बिना हेलमेट बाइक सवारों की मौत से लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। बुधवार रात को हुए अलग-अलग हादसों में बिना हेलमेट फिर तीन बाइकर्स की मौत हो गई। 
विज्ञापन


एक हादसे में सूर्या ढाबे के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो की जान चली गई। दूसरे हादसे में बिरहाना चौराहे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वहीं तीसरे हादसे में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे कानपुर के छात्र की शिवली रोड पर सड़क हादसे में जान चली गई। 
विज्ञापन


सिकंदरा कस्बे के गांधी नगर निवासी जगराम वाल्मीकि (47) की पत्नी छोटी ने बताया कि परिवार के ही रतन की दो बेटियों की शादी थी। बुधवार देर रात जगराम रिश्तेदार संदलपुर निवासी राजेंद्र (40) के साथ बाइक से दोना-पत्तल लेने के लिए बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्या ढाबे के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत से शादी का माहौल मातम में बदल गया। थाना इंचार्ज अंबरीश यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर फरार है।  उधर, भिंड, मध्य प्रदेश के बंधीपुर-भूप निवासी लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने बताया वह भतीजे विकास (18) के साथ बाइक से कानपुर आए थे।


घर लौटते वक्त सिकंदरा के बिरहाना चौराहे पर ट्रक टक्कर मारते हुए चला गया। इसमें विकास की मौके पर मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं बिल्हौर के बीबीपुर गांव में दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed