{"_id":"6ada6dd4a4062d45070719bb","slug":"three-companies-will-take-charge-of-the-citys-sanitation-system-within-three-months-kanpur-news-c-362-1-ka11006-159275-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीन माह में तीन कंपनियां संभालेंगी शहर की सफाई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीन माह में तीन कंपनियां संभालेंगी शहर की सफाई व्यवस्था
विज्ञापन
कानपुर। शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। झाड़ू लगाने, नालियों की सफाई, घर-घर से कूड़ा उठाने और निस्तारण की जिम्मेदारी अब निजी कंपनियां संभालेंगी। नगर निगम ने जोन-3 और 5 के लिए लखनऊ की लॉयन सिक्योरिटी का चयन किया है। इससे पहले जोन-1 और 2 की सफाई का जिम्मा हैदराबाद की एसआर कंस्ट्रक्शन और जोन-4 व 6 की जिम्मेदारी गाजियाबाद की जेएस इन्वायरो को सौंपी गई थी।
इसके साथ ही सभी छह जोन की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में देने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद करीब तीन महीने में नई व्यवस्था पूरी तरह लागू कर दी जाएगी। वर्तमान में शहर के छह जोन के 110 वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी अलग-अलग एजेंसियों के पास है।
नई व्यवस्था में कंपनियां प्रत्येक बीट और क्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी संभालेंगी। कंपनियों के काम शुरू करने पर मौजूदा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को हटाया जाएगा। (संवाद)