Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three community halls will be built in villages at a cost of 4.23 crore.

Kanpur News: गांवों में 4.23 करोड़ से बनेंगे तीन उत्सव भवन

Sun, 15 Nov 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three community halls will be built in villages at a cost of 4.23 crore.
कानपुर। ग्रामीण परिवारों को शादी और अन्य सामाजिक समारोहों के लिए अब महंगे गेस्टहाउस की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों की तीन ग्राम पंचायतों में 4.23 करोड़ रुपये की लागत से उत्सव भवन बनाए जाएंगे। शासन ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक उत्सव भवन बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत अभी महाराजपुर के सरसौल, घाटमपुर के डोभा और बिल्हौर के नदिहा बुजुर्ग में निर्माण को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक उत्सव भवन पर 1.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए करीब 3000 वर्गमीटर जमीन निर्धारित की गई है। भवन का निर्माण 522 वर्गमीटर क्षेत्रफल में होगा। इसमें 100 लोगों की क्षमता वाला बड़ा हॉल, वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए स्टेज और तीन कमरे बनाए जाएंगे। भूतल पर दिव्यांगजनों के अनुकूल कमरा और शौचालय होगा। इसके अलावा पुरुष, महिला के लिए अलग-अलग शौचालय, रसोईघर समेत अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि तीनों नए स्थानों पर जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed