फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three coaches of the city included in the coaching and staff panel of UP T-20 League

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग के कोचिंग व स्टाफ पैनल में शहर के तीन कोच शामिल

Sat, 02 Aug 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Three coaches of the city included in the coaching and staff panel of UP T-20 League
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की यूपी टी-20 लीग का तीसरा सीजन 17 अगस्त से लखनऊ में शुरू होगा। इसके लिए सभी छह फ्रेंचाइजी पांच अगस्त से अपने-अपने शहरों में खिलाड़ियों के लिए कैंप लगाकर उन्हें टूर्नामेंट के लिए प्रशिक्षित करेंगी। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपना कोचिंग व स्टाफ पैनल फाइनल कर लिया है। इसमें शहर के तीन कोच भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


कैंप में आईपीएल व यूपी रणजी टीम के पूर्व गेंदबाज अंकित राजपूत गोरखपुर लायंस टीम के खिलाड़ियों को गेंदबाजी, बल्लेबाजी व क्षेत्ररक्षण के गुर सिखाते नजर आएंगे। रणजी खिलाड़ी रहे विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद आमिर लखनऊ के खिलाड़ियों को तराशेंगे।
विज्ञापन


जबकि, अंडर 19 विश्वकप खिलाड़ी अरविंद सोलंकी मेरठ मेवरिक्स टीम में मैनेजर की भूमिका निभाएंगे। यूपी टी-20 लीग का पहला सीजन ग्रीनपार्क में खेला गया था, जिसमें काशी रूद्रास ने खिताब जीता था। वहीं, लखनऊ में खेले गए दूसरे सीजन में मेरठ मेवरिक्स चैंपियन बना था। तीसरे सीजन के लिए सभी छह फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमों का चयन कर लिया है। अधिकतर खिलाड़ी रिटेन किए गए हैं, वहीं 45 खाली स्लॉट को निलामी ने भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी टी-20 लीग में इस बार कानपुर के छह खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें आदर्श सिंह और मो. शारिम को पहले ही रिटेन किया गया था। इसके बाद नीलामी में उपेंद्र यादव, अलमास शौकत, निशांत गौड़ व सौभाग्य मिश्रा को बोली लगाकर अलग-अलग टीमों ने खरीदा।


18 सदस्यीय टीम चयन के बाद सभी फ्रेंचाइजी सात खिलाड़ियों का चयन अपने स्तर से करती हैं, जिन्हें अभ्यास के लिए शामिल किया जाता है। पिछले दिनों हुए ट्रायल में कानपुर सुपरस्टार टीम ने सात खिलाड़ी चुने हैं हालांकि इनके नामों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। कानपुर सुपरस्टार टीम अपना कैंप पांच अगस्त से कमला क्लब और ग्रीनपार्क स्टेडियम में लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed