फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three children died in yamuna at auraiya

दर्दनाक हादसा: चचेरे भाई को बचाने के चक्कर तीन डूबे, मौत 

Sun, 07 May 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 May 2017 10:55 AM IST
सार

-बुआ की लड़की की शादी में गए थे तीनों 
 

विज्ञापन
three children died in yamuna at auraiya
डेमो

विस्तार

औरैया के अजीतमल इलाके में यमुना नदी में नहाते समय एक किशोर डूबने लगा। उसे बचाने दो चचेरे भाई भी नदी में कूद पड़े। इस जद्दोजहद में तीनों किशोर यमुना में डूब गए। जानवर चरा रहे लड़कों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े। गोताखोरों ने तीनों को बाहर निकाला सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इटावा जिले के थाना सहसों के गांव सिंडोस निवासी राजेश दिवाकर और उसका छोटा भाई बड़ेलाल उर्फ योगराज बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर में रह रहे है। शनिवार को राजेश के बहनोई लालमन निवासी गांव असेवा थाना अयाना की लड़की की शादी थी।
विज्ञापन


हैंवरा इटावा से बारात आ रही थी। राजेश व योगराज का पूरा परिवार अपने बहनोई की लड़की की शादी में असेवा गया था। दोपहर करीब 3 बजे योगराज का बड़ा पुत्र गोलू उर्फ  शिवम (13) व राजेश के दोनों पुत्र ऋतिक (16 ) व राज (17) यमुना नदी में नहाने चले गए। नहाते समय गोलू यमुना में डूबने लगा। उसे डूबता देख ऋतिक व राज उसे बचाने को यमुना में कूदे पर वह भी डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर बकरियां चरा रहे कुछ लोगों ने तीनों को यमुना में डूबते देखा तो दौड़कर ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण दौड़ते हुए वहां पहुंचे। गोताखोर राधे ने यमुना में छलांग लगा तीनों भाइयों को खोजकर बाहर निकाला। सीएचसी अजीतमल में डाक्टरों ने तीनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही एसडीएम राजेंद्र कुमार व सदर विधायक रमेश दिवाकर भी पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed