{"_id":"5e21a6338ebc3e70814244b9","slug":"three-children-died-collapse-the-wall-of-the-raw-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दो दिन हुई बारिश के बाद कच्चे मकान की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दो दिन हुई बारिश के बाद कच्चे मकान की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत
Fri, 17 Jan 2020 05:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 Jan 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को कच्चा मकान गिरने से एक महिला व तीन बच्चों की मौत हो गई। कानपुर के घाटमपुर इलाके में जहां महिला ने दम तोड़ा वहीं चौबेपुर थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चे मकान के पास खेल रहे थे।
मृतकों में दो सगे भाई व उनकी चचेरी बहन शामिल हैं। चौबेपुर थाना इलाके के किशनपुर गांव निवासी हरिओम शर्मा का बड़ा बेटा टिंकू (6), छोटा बेटा विवेक (4) और उनकी चचेरी बहन एकता (3) मकान के बाहर खेल रही थी।

इसी दौरान दीवार कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। तीनों बच्चे मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। टिंकू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
विवेक व एकता को अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घाटमपुर थाना इलाके के डुहरू गांव में रज्जन की पत्नी गुड्डो देवी शुक्रवार सुबह आंगन में पूजा कर रही थी। वह तुलसी के सामने दीपक जला रही थी, तभी मकान की कच्ची दीवार गिर पड़ी। दीवार के गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे मलबे से बाहर निकाला। लेकिन गुड्डो देवी की मौत हो चुकी थी।