फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three cars were broken into in a single day and cash and bags were stolen.

Kanpur News: एक ही दिन में तीन कारों के शीशे तोड़ नकदी, बैग पार

Mon, 29 Dec 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Three cars were broken into in a single day and cash and bags were stolen.
कानपुर। स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में मधुराज हॉस्पिटल और कोकाकोला चौराहा के पास पार्किंग में खड़ी तीन कारों के शीशे तोड़कर चोरों ने बैग, नकदी समेत जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। काम से लौटने पर पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किदवईनगर निवासी हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर की दोपहर 2:45 बजे और तीन बजे के बीच मधुराज हॉस्पिटल की पार्किंग के बाहर सड़क पर उनकी कार खड़ी थी। अज्ञात लोगों ने कार का शीशा तोड़कर उनका बैग आईपैड व कुछ जरूरी कागज चोरी कर लिए। इसी तरह उनके साथ काम करने वाले जे ब्लॉक सिग्नेचर ग्रीन अपार्टमेंट निवासी आशीष सिंह की कार का शीशा तोड़कर लेदर बैग, एप्पल का लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। हरप्रीत ने स्वरूपनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार मूलरूप से नोएडा के ओमेक्स रॉयल रेजीडेंसी सेक्टर 44
व हाल पता इंडस्ट्रियल एस्टेट निवासी अंकुश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर को वह पत्नी और छह वर्षीय पुत्र के साथ शॉपर्स स्टॉप कोकाकोला चौराहा पर खरीदारी करने आए थे। कार होंडा अमेज को पार्किंग पर खड़ा किया। जब लौटे तो गाड़ी की पिछली सीट का शीशा टूटा मिला। चोर पत्नी का पर्स जिसमें रखे करीब 3500 रुपये, एक जोड़ी चांदी की पायल व ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड ले गए। पीड़ित ने भी अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed