फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three brothers beat up a jeweler and slit his throat with a knife

Kanpur News: तीन सगे भाइयों ने सराफ के साथ मारपीट कर चाकू से गला रेता

Sat, 12 Apr 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three brothers beat up a jeweler and slit his throat with a knife
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के कसिगवां गांव में शुक्रवार देर शाम किराने की दुकान से सामान खरीद रहे सराफ को नशेबाज तीन भाइयों ने गालीगलौज कर लाठी डंडों से पीट दिया। इसके बाद चाकू से गला रेत दिया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजनों को देख आरोपी भाग निकले। परिजनों ने घायल को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कसिगवां निवासी किसान जगमोहन सिंह का 28 वर्षीय बेटा प्रमोद मुम्बई में सराफ है। रविवार को वह गांव आया था। शुक्रवार देर शाम वह घर से कुछ दूरी पर स्थित किराने की दुकान से सामान खरीदने गया था। आरोप है कि दुकान के पास शराब के नशे में खड़े तीन सगे भाई कल्लू चौहान, धनंजय, दिग्विजय ने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध पर तीनों भाई लात-घूसों और डंडे से पीटने लगे। इसी बीच कल्लू ने चाकू से प्रमोद का गला रेत दिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। ग्रामीणों की भीड़ के साथ पहुंचे परिजनों को देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने घायल को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर खतरे से बाहर बताकर उसे घर भेज दिया। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed