3 लड़कों ने किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, बेटी को देख परिजनों के उड़ गए होश
कानपुर के किदवई नगर चौराहे से मंगलवार शाम किशोरी को अगवा कर वैन सवार तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे म्यूजिकल फाउंटेन पार्क के पास छोड़कर भाग गए। बेटी के घर न पहुंचने पर तलाश कर रहे परिजनों को वह बेसुध हालत में पड़ी मिली। होश आने पर बेटी ने आपबीती बताई तो परिजन बाबूपुरवा थाने पहुंचे। जहां मामला किदवई नगर का बताकर उन्हें वापस कर दिया गया। परिजनों ने बुधवार को किदवई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
बाबूपुरवा निवासी कारोबारी की 16 वर्षीय बेटी किदवई नगर के एक स्कूल में दसवीं की छात्रा है। वह रोजाना शाम को वैन से कोचिंग पढ़ने जाती थी। मंगलवार को सहेली के साथ जाने की बात कहकर वैन चालक को आने से मना कर दिया। इसके बाद पैदल साइट नंबर, किदवई नगर निवासी सहेली के घर जा रही थी।
किशोरी के मुताबिक वह किदवईनगर चौराहे से थोड़ा आगे बढ़ी, तभी वैन सवार तीन युवकों ने उसे हाथ पकड़कर अंदर खींच लिया। इसके बाद अनजान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर म्यूजिकल फाउंटेन पार्क के पास छोड़कर भाग गए। किदवई नगर थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा का कहना है कि पूछताछ की जा रही है।