फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three arrested for cheating in the name of commodity exchange, cyber fraud network is operating from China

चीन से साइबर फ्रॉड: कमोडिटी एक्सचेंज के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, जानिए कैसे बनाते हैं शिकार

Sat, 10 Sep 2022 03:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 Sep 2022 03:42 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच ने  कमोडिटी एक्सचेंज के नाम पर ठगने वाले तीन और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इन चाइनीज अभियुक्तों ने ठगी करने के लिए फर्जी वेबसाइट भी बना रखी थी। बता दें कि इसके पहले भी ठगी करने वाले चार अभियुक्तों को क्राइम ब्रांच पकड़ चुकी है।

विज्ञापन
Three arrested for cheating in the name of commodity exchange, cyber fraud network is operating from China
साइबर फ्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सीमा में लगातार घुसपैठ की फिराक में रहने वाला चीन अब साइबर फ्राड करके भारतीयों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की जुगत में है। कानपुर की क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर तीन अभियुक्तों को दबोच लिया है। साथ ही चाइनीज मास्टर माइंड की तलाश में टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
बीती 12 जून को एम्पोरियम स्टेट सिविल लाइंस कानपुर नगर में रहने वाले फैजउर रहमान ने थाना कोतवाली पुलिस को अपने साथ हुई ठगी के बारे में बताया। फैजउर रहमान ने बताया कि उनहोंने 30 अप्रैल से शेयर ट्रेडिंग का काम शुरू किया था, जिसके लिए www.idex-online.com में पैसा इनवेस्ट करना शुरू किया।
विज्ञापन

शुरूआत में वेबसाइट ने अच्छा पैसा रिटर्न किया। इससे उनके मन में विश्वास आ गया और उन्होंने एक साथ 11 लाख रुपये लगा दिए, लेकिन 11 लाख लगाने के बाद वेबसाइट कुछ दिन बाद 30 मई को क्रैश हो गई। थाना कोतवाली पुलिस ने मामला पंजीकृत करके क्राइम ब्रांच को भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शातिर ऐसे बना रहे थे शिकार
चीन में बैठे मास्टर माइंड भारतीय नागरिकों को ठगने के लिए तीन तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले में यह लोगों को कमोडिटी एक्सचेंज और क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर इनवेस्ट करने के लिए फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लिंक भेजते हैं। इसके बाद जब कोई व्यक्ति अच्छी खासी रकम इनवेस्ट कर देता है, तो वेबसाइट को क्रैश कर दिया जाता है।
वहीं, दूसरे तरीके में शातिर लोगों को गेम खिलाने के नाम पर लिंक भेजते हैं और उसकी सारी जानकारी जुटाने के बाद अच्छी खासी रकम ठगने के बाद वेबसाइट को क्रैश कर देते हैं। तब तक लिंक पर क्लिक करने वाला अच्छा खासा नुकसान उठा चुका होता है।

तीसरे तरीके में शातिर लोन दिलाने या लाटरी के नाम पर लोगों को वेबसाइट के माध्यम से लिंक भेजते हैं। कम कागजी औपचारिकता देख लोग जल्द ही झांसे में आ जाते हैं और अपनी गाढ़ी कमाई इन शातिरों को सौंप बैठते हैं।
इस पूरे फ्रॉड को करने के लिए शातिरों ने फर्जी कंपनी बनाकर करंट एकाउंट खुलवाए थे।

चीन से ऑपरेट हो रहा था साइबर फ्रॉड का नेटवर्क
18 जुलाई को मिली सफलता के बाद क्राइम ब्रांच ने जब जांच आगे बढ़ाई, तो चाइनीज शातिरों की हरकत के बारे में पता चला। यह निकलकर आया कि चाइना में बैठे शातिर भारतीयों को आगे करके वेबसाइट के माध्यम से ठगी का धंधा कर रहे हैं। शुक्रवार को पकड़े गये अभियुक्त कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मिलने के लिए आए थे।

यहां से तीनों को एटीएम और करंट खातों का प्रबंध करना था और आगे की प्लानिंग बनानी थी। पकड़े गए अभियुक्तों में यश यादव पुत्र महेश यादव निवासी वार्ड नंबर 6  शिव कॉलोनी हेली मंडी गुड़गांव हरियाणा,  श्रवण यादव पुत्र उदयभान निवासी 131 भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश और अनुपम द्विवेदी पुत्र प्रेमचंद्र द्विवेदी निवासी अतरा रोड नेतानगर नगर आंशिक निकट पॉवर हाउस बबेरू थाना बांदा उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

मैसेज फारवडिग एप का भी हो रहा था इस्तेमाल
ठगी के इस पूरे धंधे में मैसेज फारवडिग एप का इस्तेमाल हो रहा था। एप के माध्यम से बैंको द्वारा जो भी लेनदेन के संबध में मैसेज होते थे। उन्हें इस एप के माध्यम से चाइनीज हैंडलरों को भेजा जा रहा था। कुछ माह पहले यूपी एटीएस ने पांच चाइनीज अभियुक्तों को पकड़ा था, जिनके पास से काफी संख्या में सिम बरामद हुए थे। क्राइम ब्रांच की टीम अब उन अभियुक्तों और उस केस से जुडे तथ्यों को भी तलाशने की जुगत में हैं ताकि अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed