फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three accused involved in murder case arrested

महोबा: प्रधान हत्याकांड में शामिल तीन अभियुक्त गिरफ्तार, चुनावी रंजिश के चलते दो दिन पहले की थी हत्या

Tue, 13 Oct 2020 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Oct 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Three accused involved in murder case arrested
प्रधान हत्याकांड में शामिल तीन अभियुक्त गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले के थाना अजनर के ग्राम अकौनी में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान को लोहे की रॉड से हमलाकर लहूलुहान कर दिया गया था। बाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


मृतक के बेटे द्वारा सुखराम सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


ग्राम अकौना निवासी प्रधान राजू कुशवाहा अपनी ग्राम पंचायत के मजरा अकौनी में ड्रोन कैमरे से चकबंदी प्रक्रिया के तहत कलई डलवा रहा था। जहां पर अकौनी गांव के हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान सुखराम, कालीचरन, गंगाचरन सहित नौ लोगों ने प्रधान पर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में तमंचों से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दो टीमें गठित की। टीमों ने अकौनी गांव में दबिश देकर सुखराम, गंगाचरन और कालीचरन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि शेष छह अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के पास से आला कत्ल लोहे की रॉड, दो अवैध तमंचे व दो कारतूस बरामद किए।

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी करने वालों में प्रभारी निरीक्षक अजनर शशि कुमार पांडे, एसआई राजेश कुमार प्रजापति, सिपाही चंदन, हरीओम, विनय और राममिलन राजपूत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed