{"_id":"6af6280d8f66de0e9d0c5ef3","slug":"three-accused-in-harshits-murder-arrested-kanpur-news-c-362-1-ka11025-160711-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हर्षित की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हर्षित की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपु्र। दर्शनपुरवा में मामूली विवाद में 16 साल के किशोर हर्षित अहिरवार की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया वहां से जेल भेज दिया गया।
फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि दर्शनपुरवा में मंगलवार रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चाकू से वार करने वाले बंबा रोड चंदेल वाली गली निवासी मयंक सिंह उर्फ मंकू, दर्शनपुरवा जच्च-बच्चा केंद्र निवासी अक्षत मिश्रा उर्फ ब्लैक और जेके कॉटन मिल जरीब चौकी निवासी उज्ज्वल गौतम उर्फ राधे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद हो गया है। दर्शनपुरवा निवासी महेश कुमार का बेटा हर्षित अहिरवार (16) एक रेडीमेड स्टोर में काम करता था। मंगलवार रात वह घर से 50 मीटर की दूरी पर खड़ा था इसी दौरान उसके साथियों मयंक सिंह, उज्ज्वल गौतम और अक्षत मिश्रा ने घेर लिया। मयंक ने चाकू सीधा सीने पर घुसेड़ दिया। इससे हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई थी।
हर्षित को चाकू मारने वाला मयंक सिंह एक मिष्ठान भंडार में काम करता है। पांचवीं पांस आरोपी जुआ खेलने का लती है। इसी साल जुए की फड़ पकड़ी गई थी जिसमें मयंक भी गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
फजलगंज थाना क्षेत्र का दर्शनपुरवा जुर्म और जरायम का अड्डा बनता जा रहा है। इलाकाई लोगों के मुताबिक, दर्शनपुरवा में साल के 12 महीने जुए की फड़ सजती है। यही नहीं जिस जगह हत्या हुई उससे कुछ दूरी पर खुले आम गांजा और चरस बेचा जाता है। आरोप है कि पुलिस की जानकारी में होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती है। यही कारण है कि कई लोग यहां से मकान बेच दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे हैं।