फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three accused found guilty in murder case

Kanpur News: हत्या के मामले में तीन आरोपी दोषी करार

Wed, 12 Aug 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three accused found guilty in murder case
कानपुर देहात। सिकंदरा के निन्हौरा मार्ग पर वर्ष 2023 में जमीन के कब्जे से विरोध में हुई हत्या के मामले में दो सगे भाई सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह तृतीय की कोर्ट ने आरोपियों को दोष सिद्ध किया है। इसके साथ ही सजा के बिंदु पर सुनवाई को 12 अगस्त की तिथि नियत की है।अक्टूबर 2023 में नंदना निवासी राजबाबू कटियार ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि गांव के प्रभुशंकर कटियार, उनके भाई रमाकांत व अभिषेक कटियार उसके निन्हौरा रोड स्थित शुभ फार्म हाउस के बगल में पिलर बनाकर कब्जा कर रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे भाई राजेश कुमार उर्फ मिस्टर ने विरोध किया तो आरोपियों ने भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले की सुनवाई सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह तृतीय की कोर्ट में चल रही थी। नियत तिथि पर मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोष सिद्ध किया है। सजा के बिंदु पर बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed