फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three accused arrested for killing factory worker in hardoi

हरदोई: फैक्ट्री कर्मी की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल तमंचा और खोखा भी बरामद

Thu, 12 Mar 2020 05:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Mar 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for killing factory worker in hardoi
कछौना कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में तीनों हत्यारोपी और बरामद तमंचा - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुठेना में फैक्ट्री कर्मी की गोली मारकर हत्या करने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य, उसके पुत्र व एक अन्य आरोपी को पुलिस ने बालामऊ जंक्शन के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया गया। तीनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुठेना निवासी दीपक कुमार (28) पुत्र जयराम की मंगलवार रात लगभग साढ़े दस बजे गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य धनीराम पुत्र घुरई के घर पर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

गांव निवासी अरविंद तिवारी पुत्र भगवती प्रसाद मंगलवार रात दीपक को उसके घर से बुलाकर धनीराम के घर ले गया था। हत्या के बाद मृतक के पिता जयराम ने क्षेत्र पंचायत सदस्य धनीराम और उसके पुत्र प्रदीप उर्फ पिंटू के अलावा गांव निवासी अरविंद तिवारी पर भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस का दावा है कि बुधवार शाम लगभग सवा पांच बजे बालामऊ जंक्शन के पास से धनीराम, प्रदीप और अरविंद को गिरफ्तार कर लिया गया। धनीराम के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा और एक खोखा भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कछौना कोतवाल राय सिंह के अलावा उप निरीक्षक राकेश राय, कमरुद्दीन, सिपाही जयकरन कुशवाहा, जितेंद्र यादव, गोविंदा और सतीश मौर्य भी शामिल रहे। तीनों हत्यारोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed