{"_id":"6adcf1ff9e073e9d4806379d","slug":"demand-for-the-removal-of-encroachments-from-ponds-and-government-land-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158963-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तालाब और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तालाब और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग
विज्ञापन
फोटो-08- कलक्ट्रेट परिसर में धरनास्थल पर पंचायत में मौजूद यूनियन के सदस्य। संवाद
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) की मासिक पंचायत शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना स्थल पर हुई। इस दौरान यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इन समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को सौंपा गया।
भारतीय किसान यूनियन की जिलाध्यक्ष रेखा दीक्षित के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि अतरौली थाना क्षेत्र के जनिगांव में घरेलू पानी के निकास को लेकर आए दिन विवाद होता है। आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस जनिगांव निवासी रानी मिश्रा पर दबाव डालकर मामले का निस्तारण कराना चाहती हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की।
जनिगांव में ही तालाब पर अतिक्रमण किए जाने की बात भी उठी। इसे कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई। कल्यानमल में आरक्षित भूमि पर भी कब्जा किए जाने की बात कहते हुए जांच कराने की मांग की गई। परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटवाने और बघौली स्टेशन पर कोरोना काल में खत्म हुए ट्रेनों के ठहराव को फिर से चालू कराने की मांग की गई। पंचायत में देवेश त्रिपाठी, शशि, ओमरानी, मीरा, राम कुमारी, लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।