फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Those who responsible for migrated to Kairana, SP made them the candidate

UP election 2022: साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं जिनकी वजह से कैराना में पलायन, उन्हीं को सपा ने बनाया प्रत्याशी

Sun, 23 Jan 2022 04:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Jan 2022 04:22 PM IST
सार

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा सपा का सफाया तय है इसीलिए हताशा साफ दिख रही है।
योगी के शासनकाल में प्रदेश, विकास, निवेश और मजबूत कानून व्यवस्था से जाना जाता है। सपा सरकार में दंगों, हिंसा, अराजक तत्वों के आतंक और अवैध कब्जों से ही प्रदेश जाना जाता था।

विज्ञापन
Those who responsible for migrated to Kairana, SP made them the candidate
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि पिछली सरकार में जिन लोगाें की वजह से कैराना (मुजफ्फरनगर) से पलायन हुआ था, उन्हीं लोगों को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। वह शनिवार को भाजपा के नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थीं। कहा कि सपा अपना सफाया तय मान रही है।
विज्ञापन


इसी वजह से चुपके से आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को सिंबल दे रही है। कहा कि सपा सरकार में दंगों, हिंसा, अराजक तत्वों के आतंक और अवैध कब्जों से ही प्रदेश जाना जाता था। योगी के शासनकाल में प्रदेश, विकास, निवेश और मजबूत कानून व्यवस्था से जाना जाता है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में धार्मिक आस्थाओं का अपमान किया जाता था। त्योहारों पर हिंसा और तनाव पैदा करके सनातन संस्कृति के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता था। निषाद पार्टी से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि निषाद बिरादरी के लोग पहले भी भाजपा के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी लोकसभा क्षेत्र फतेहपुर में निषाद बिरादरी ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में ऐसा विकास कार्य करके दिखाया है जो सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने पिछले 70 वर्र्षों में नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के दलितों-पिछड़ों, महिलाओं, किसानों समेत हर वर्ग के लिए कार्य किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed