फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Those who demanded extortion from the bullion trader fled towards Delhi, preparations underway to declare reward

Kanpur News: सराफा कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले दिल्ली की ओर भागे, इनाम घोषित करने की तैयारी

Sat, 21 Jun 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Those who demanded extortion from the bullion trader fled towards Delhi, preparations underway to declare reward
कानपुर। गोविंदनगर निवासी सराफा कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले शातिर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। जांच में उनकी लोकेश अलीगढ़ हाईवे पर मिली है। पता चला है कि साथी बदमाश की गिरफ्तारी के बाद आरोपी दिल्ली की ओर भागे हैं। ऐसे में अब इन्हें दबोचने के लिए गोविंदनगर पुलिस इनाम घोषित कराने जा रही है। पुलिस ने इन पर 25 हजार का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव बनाकर डीसीपी कार्यालय भेजा है।
विज्ञापन


गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रंगदारी के लिए सराफा कारोबारी को फोन करने वाला आरोपी छोटू विनायकपुर निवासी बताया जा रहा है। वह राज उर्फ अनिल कश्यप के नाम से भी जाना जाता है। उस पर लूट, चोरी ,मारपीट आदि के 10 मामले दर्ज हैं। बर्रा पुलिस उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। वहीं, पूरे मामले का साजिशकर्ता नानकारी निवासी धीरेंद्र यादव उर्फ दद्दा घटना के बाद भी छोटू के संपर्क में है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में पुलिस के हाथों से बचकर निकले छोटू और दद्दा की अंतिम लोकेशन अलीगढ़ हाईवे पर मिली है। वह पहले भी दिल्ली में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। ऐसे में अंदेशा है कि कि वह घटना के बाद दिल्ली निकल गया है। गोविंदनगर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर किया है। वहीं हनुमंत विहार थाने के हिस्ट्रीशीटर आदित्य सोनकर की तलाश में उसके कई संभावित ठिकानों पर टीम ने दबिश दी है। बता दें कि गोविंदनगर निवासी सर्राफ अनिल कुमार गुप्ता पर 8 जून को बाइक सवार बदमाश अनुज तिवारी ने फायर किया था। बाइक चला रहे छोटू ने दो बार फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। सोमवार तड़के गुजैनी हाइवे के पास हुई मुठभेड़ में रावतपुर निवासी अनुज तिवारी को पुलिस ने दबोच लिया था, जबकि साथी छोटू भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed