फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   This time winter season will be long, there will be severe cold, La Nina will become active from this month

Kanpur: इस बार लंबा होगा जाड़े का मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इसी महीने से सक्रिय हो जाएगा ला नीना

Thu, 05 Sep 2024 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Sep 2024 12:11 AM IST
सार

मौसम विभाग की मानें तो इस बार जाड़े का मौसम लंबा होगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। समुद्री हवाएं सामान्य से ज्यादा ठंडी हो जाएंगी।

विज्ञापन
This time winter season will be long, there will be severe cold, La Nina will become active from this month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार जाड़े का मौसम लंबा होगा। साथ ही ठंड भी कड़ाके की पड़ेगी। भारतीय मौसम का पूर्वानुमान है कि इस बार अक्तूबर तक बारिश का मौसम भी बना रहेगा और ला नीना समय से पहले यानि इसी महीने से सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार ला नीना के सक्रिय होने से समुद्र ठंडा हो जाता है, जिससे उठने वाली हवाएं वातावरण में नमी पैदा करती हैं। ऐसे में ठंडक लगने लगती है।
विज्ञापन


पूर्वानुमान है कि जिस तरह से इस बार चिलचिलाती गर्मी ने सभी को परेशान किया, उसी तरह ठंडक भी दिक्कत कर सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार आमतौर पर 15 सितंबर से मानसून की वापसी शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। ऐसे में बारिश का सिलसिला भी लंबा चलने का अनुमान है। इसकी वजह से ठंडक भी ज्यादा पड़ेगी। इस बीच बुधवार शाम तेज बारिश की वजह से मौसम में बदलाव आया। इस बीच बंगाल की खाड़ी पर एक और निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है, जो मौसम के उतार-चढ़ाव पर असर डालेगा।
विज्ञापन

This time winter season will be long, there will be severe cold, La Nina will become active from this month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ला नीना में सामान्य से ज्यादा ठंडा हो जाता है समुद्र
ला नीना मध्य और पूर्वी भूमध्य रेखीय प्रशांत क्षेत्र में लगातार सामान्य से अधिक ठंडे समुद्र की सतह के तापमान को संदर्भित करता है। ला नीना के कारण महासागर में पानी सामान्य से ज्यादा ठंडा हो जाता है। इससे उठने वाली हवाएं भी ठंडक लेकर उठती हैं, जो अपने वातावरण पर असर डालती हैं।

ला नीना की जल्दी सक्रियता की वजह से ठंड जल्दी आने और बारिश का मौसम देर तक चलने की वजह से ठंड कड़ाके की पड़ने की संभावना है। पिछले वर्ष से ज्यादा ठंडक पड़ सकती है।- एसएन पांडेय मौसम विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed