{"_id":"6aea469bddc9ffbae1069226","slug":"this-time-for-sweets-the-focus-is-more-on-dry-fruits-than-on-mawa-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1703127-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मिठाई में इस बार मावे से ज्यादा मेवे पर भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मिठाई में इस बार मावे से ज्यादा मेवे पर भरोसा
विज्ञापन
कानपुर। दिवाली पर शहर के मिठाई बाजार में इस बार मेवा और प्रीमियम मिठाइयों की खूब मांग है। मिलावट की आशंका के चलते ग्राहकों का रुझान परंपरागत दूध और खोया से बनी मिठाइयों के बजाय काजू, बादाम, पिस्ता, खजूर और शहद से तैयार मिठाइयों की ओर बढ़ा है। कारोबारियों के मुताबिक, 80 फीसदी से अधिक ग्राहक 1200 से 1500 रुपये किलो तक की मिठाइयां पसंद कर रहे हैं। बाजार में बकलावा बाइट, ओट्स, मखाना, गुड़-मेवा और सोंठ के लड्डू के साथ काजू स्ट्रॉबेरी, पाइनएप्पल और मैंगो बर्फी की भी मांग है।
शहर में पांच हजार से अधिक मिठाई की दुकानें हैं। इनमें 250 से ज्यादा बड़ी और ब्रांडेड दुकानों की बाजार में करीब 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हल्की ठंड के बीच बादाम, खजूर, शहद और चिलगोजे से बनी मिठाइयां भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। चांदी का वर्क महंगा होने से इससे सजी मिठाइयों की मांग घटी है।
मिठाई कारोबारी मयंक गुप्ता ने बताया कि पहली बार मेवा से तैयार बकलावा बाइट बाजार में उतारी गई है। गुड़, सोंठ और मेवा से जेगरी बाइट बनाई गई है। हेल्थ के प्रति जागरूक ग्राहकों के लिए ओट्स और मखाना बाइट भी उपलब्ध हैं। काजू की तीनों फ्लेवर वाली बर्फियों की कीमत 1400 रुपये किलो है।
विज्ञापन
कारोबारी अवनीश शुक्ला के मुताबिक, देसी घी की मिठाइयों में काजू कतली, शाही लड्डू, गोंद-मेवा लड्डू, पतीशा और मैंगो बाइट पसंद की जा रही हैं। काजू, पिस्ता और मेवा की बर्फी 2500 रुपये किलो बिक रही है। कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार भगतानी ने बताया कि पैक्ड, बेक्ड, चॉकलेट और मेवा की मिठाइयों की मांग बढ़ी है। कॉरपोरेट ग्राहक भी बड़े ऑर्डर दे रहे हैं।