{"_id":"58d94c634f1c1b1e0963e05c","slug":"this-order-of-state-minister-jai-kumar-jackie-stirred-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री जय कुमार जैकी के इस ऑर्डर ने मचाया हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री जय कुमार जैकी के इस ऑर्डर ने मचाया हड़कंप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
राज्य मंत्री जयकुमार जैकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज गोदामों में गड़बड़ी की आशंका पर सूबे के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने सोमवार को फतेहपुर बिंदकी में छापेमारी के निर्देश दिए। आनन-फानन एसडीएम बिंदकी ने मार्केेटिंग टीम के साथ अमौली और जहानाबाद के माल गोदामों पर छापे मारे। टीम के पहुंचते ही गोदाम के कर्मचारियों व वहां मौजूद बाहरी लोगों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया कि मौके पर कोई खामी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि गोदाम में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्त हिदायत दी गई है।
तहसील क्षेत्र में बिंदकी, मलवां, जहानाबाद और अमौली मेें माल गोदाम हैं। पहली बार जिले में राज्यमंत्री बन कर आने के बाद राज्यमंत्री जैकी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार को दूर कराने के लिए एसडीएम सत्य प्रकाश सिंह को कहा था। स्टाक रजिस्टर का मिलान करने के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली, जिससे वहां के स्टाफ ने राहत की सांस ली। उन्होंने हिदायत दिया कि यदि माल उठान के बाद यह माफिया तक पहुंचा तो खैर नहीं। लिहाजा बिना किसी दबाव के काम करें तो बेहतर होगा। एसडीएम ने संकेत दिए शेष दोनाें गोदाम भी जल्द चेक किए जाएंगे। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।