फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   This election is to save the coming generation: Akhilesh

यह चुनाव आने वाली पीढ़ी को बचाने का है : अखिलेश

Thu, 09 May 2024 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
This election is to save the coming generation: Akhilesh
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढ़ी को बचाने का है। भाजपा की सरकारों ने हर वर्ग को धोखा दिया है। सरकार संविधान खत्म करना चाहती है। इस बार केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। हम किसानों को फसल मूल्य की कानूनी गारंटी देंगे। गरीबों का राशन बढ़ाएंगे। उन्हें अनाज की जगह आटा देने का काम करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य के समर्थन में बुधवार को क्रिश्चियन स्कूल मैदान में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार फसल का दोगुना मूल्य तो दूर लगान की भरपाई नहीं कर सकी है। किसान कर्ज में डूब रहा है। उद्यमियों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया गया। किसानों ने बलिदान देकर तीन काले कानून खत्म कराए। अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। किसानों की उपज का वाजिब मूल्य दिलाना है। गठबंधन की सरकार मूल्य की कानूनी गारंटी देगी।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार 10 साल से नौजवानों को धोखा दे रही है। 11 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। इससे युवाओं का एक-तिहाई भविष्य खराब हो गया। आने वाली पीढ़ी और संविधान को बचाना है। मंच पर प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफानुल हक कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस की भी भर्ती तीन साल कर सकती है यह सरकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी ली कि जैसे सेना में अग्निवीर की भर्ती चार साल के लिए निकाली, वैसे ही पुलिस की भी तीन साल की कर सकती है। कहा कि यह चंदा वसूली सरकार है। वैक्सीन लगवाने वाली कंपनी से पैसा वसूल लिया। कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को दिल की बीमारी हो रही है। सरकार फ्री इलाज व जांच कराए।

इनसेट
इटावा-बरेली छह लेन का एक्सप्रेसवे का भरोसा दिया
उन्होंने खाद की बोरी में चोरी को किसान के साथ धोखा करार दिया। पांच किलो राशन कम है। हम मात्रा बढ़ाकर आटा और टाटा का नमक भी देंगे। हमारी सरकार में चली एंबुलेंस और पुलिस की 100 नंबर सेवा बर्बाद कर दी। जिले को इटावा-बरेली छह लेन का एक्सप्रेसवे देने और गंगा एक्सप्रेसवे को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed