फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   This bollywood actor said disputed on PM Modi's parliamentary constituency.

इस बॉलीवुड अभिनेता ने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र को लेकर दिया विवादित बयान

Sat, 28 Oct 2017 11:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Oct 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
This bollywood actor said disputed on PM Modi's parliamentary constituency.
अभिनेता पृथ्वी जुत्शी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड और टीवी जगत के बड़े कलाकारों में शुमार अभिनेता पृथ्वी जुत्शी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को लेकर विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन


 




 

बनारस दुनिया का सबसे गंदा शहर

This bollywood actor said disputed on PM Modi's parliamentary constituency.
अभिनेता पृथ्वी जुत्शी
कानपुरः  बॉलीवुड और टीवी जगत के बड़े कलाकारों में शुमार अभिनेता पृथ्वी जुत्शी ने बनारस को दुनिया का सबसे गंदा शहर बताया। जुत्शी शुक्रवार को आईआईटी कानपुर के कल्चरल फेस्टिवल अंतराग्नि-2017 में ड्रामा प्रतियोगिता को जज करने पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को राजनीतिक बताया। बोले, मोदी जी... मुंबई की बस्तियों में जाकर देखिए कितनी बदबू है। आपका खुद का शहर बनारस वैसे तो दुनिया का सबसे पुराना शहर है लेकिन सबसे गंदा भी है।

 

जब आप जाते हैं तो सफाई हो जाती है लेकिन हकीकत में कुछ नहीं बदलता। जुत्शी यहीं नहीं रुके। आगे उन्होंने मोदी सरकार के मंत्री और नेताओं के साथ शाहरूख खान को भी लपेटे में ले लिया। बोले, सब केवल हाथों में झाड़ूू लेकर फोटो खिंचवाते हैं। जमीन पर कोई भी काम नहीं करता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मान लूं कि अयोध्या में ही राम का जन्म हुआ

This bollywood actor said disputed on PM Modi's parliamentary constituency.
अभिनेता पृथ्वी जुत्शी
जुत्शी ने आईआईटी में पत्रकारों से बातचीत में एक और विवादित बयान दे दिया। उन्होंने राम मंदिर को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। बोले, महाभारत का वैज्ञानित तथ्य सबके सामने है लेकिन रामायण का नहीं। इसलिए मैं कैसे मान लूं कि राम का जन्म अयोध्या में ही हुआ। ये सब राजनीतिक बखेड़ा है। लोग वोट के चक्कर में इन बातों को तूल देते हैं।

 
विज्ञापन

योगी-मोदी का राज है किसी को हिंदू बना दें

This bollywood actor said disputed on PM Modi's parliamentary constituency.
अभिनेता पृथ्वी जुत्शी
जुत्शी ने ताजमहल के विवाद पर भी सरकार पर हमला किया। कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार है। ये लोग केवल हिंदू... हिंदू... हिंदू करते हैं। ये तो कुछ भी हिंदू बना दें। जैसे ताजमहल को तेजोमहल बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed