फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thirty five years old teacher raped nine years old girl

उन्नावः शर्मसार हुआ गुरु-शिष्य का रिश्ता , 35 साल के शिक्षक ने 9 साल की बच्ची से किया रेप

Wed, 27 Jun 2018 11:23 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 27 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
thirty five years old teacher raped nine years old girl
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिले में एक शिक्षक ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। कलयुगी शिक्षक ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया। बुधवार शाम को वह ट्यूशन पढ़ने गई थी।
विज्ञापन



पुरवा कोतवाली के एक गांव निवासी नौ साल की बच्ची गांव के ही एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। वह गांव में 35 वर्षीय विनोद से ट्यूशन पढ़ने जाती है। बुधवार शाम को वह ट्यूशन पढ़ने गई थी। इसके अलावा गांव का ही एक और भी बच्चा था। ट्यूशन पढ़ाने के बाद शिक्षक ने दूसरे बच्चे को घर भेज दिया। बच्ची को कुछ देर पढ़ाने की बात कहकर रोक लिया।
विज्ञापन


बच्ची के मुताबिक शिक्षक ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ गलत हरकत की। उसने शोर मचाया तो मुंह दबा दिया। इसके बाद किसी को कुछ न बताने की बात कहकर घर भेज दिया। घर पहुंची बच्ची की हालत देखकर परिजनाें को शक हुआ। वह उसे डाक्टर के पास लेकर पहुंचे। दहशत के चलते बच्ची ने पहले नाजुक अंग में चोट लगने की बात बताई। डाक्टर के कहने पर घर वालों ने उससे सही बात बताने की बात कही तब उसने सच्चाई बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के घर वालों ने शिक्षक को उसके घर के पास से दबोच लिया। यह उसे पुरवा कोतवाली लेकर पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुरवा कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए पुरवा सीएचसी भेजा गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed