फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thirteen years old girl allegedly raped by father

13 साल की लड़की बोली- मेरे बाप ने मेरे साथ गलत काम किया

Fri, 30 Jun 2017 07:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Jun 2017 07:40 AM IST
सार

-पुत्री ने लगाया वृद्ध पिता पर दुष्कर्म का आरोप
-वृद्ध ने पड़ोसी पर साजिश रचकर पुत्री को भड़काने की बात कही 

विज्ञापन
thirteen years old girl allegedly raped by father
डेमो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल की लड़की ने अपने ही बाप पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। नाबालिग किशोरी ने अपने वृद्ध पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पिता कुछ और ही कहानी बंया कर रहा है...
विज्ञापन


 

thirteen years old girl allegedly raped by father
डेमो
वहीं, पिता का कहना है कि पड़ोसियों के उकसावे पर उसकी बेटी ने यह आरोप लगाया है। राठ कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीया किशोरी अपने पड़ोसियों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पिता ने उसके साथ गलत कार्य किया है। किशोरी की बात सुन पुलिस सकते में आ गई। पुलिस ने किशोरी के पिता को हिरासत में ले लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

thirteen years old girl allegedly raped by father
डेमो
वृद्ध पिता ने कोतवाल को बताया कि उसकी चार पुत्रियां व एक पुत्र है। पुत्र इस समय जेल में बंद है। दो पुत्रियों की वह शादी कर चुका है। इस समय उसकी पत्नी व एक पुत्री दिल्ली में है। बताया कि उसकी छोटी बेटी ने एक पड़ोसी के उकसाने पर उसके खिलाफ आरोप लगाया है।

बताया कि उसने अपना एक प्लाट बेच दिया था। पड़ोसी उस प्लाट को लेना चाह रहा था। परंतु उसने उसे प्लाट नहीं दिया। जिसके चलते पड़ोसी ने उसे फंसाने की साजिश रच दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि किशोरी की मां को दिल्ली से बुलवाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed