फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves took away millions of goods after seeing the house deserted

उन्नाव: चोरों ने घर सूनसान देख उड़ाया लाखों का माल, जांच के बाद पीड़ित निकले नालंदा के डीएम

Wed, 11 Sep 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 11 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away millions of goods after seeing the house deserted
यूपी पुलिस फाइल फोटो
उन्नाव के गंजमुरादाबाद में बिहार प्रांत के नालंदा जिले के डीएम के पैतृक घर में लाखों की चोरी में पुलिस ने चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मामला डीएम से जुड़ा होने पर पुलिस ने जांच को गति दी है। 
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरईपुर गांव निवासी आइएएस योगेंद्र सिंह पटेल पुत्र जय सिंह पटेल इस समय बिहार प्रांत के नालंदा जिले के डीएम हैं। परिवार के लोग भी उनके साथ नालंदा में ही रहते हैं। पैतृक घर में कई वर्षों से ताला लगा था।
विज्ञापन


घर सूनसान देख चोरों ने एलईडी टीवी, फ्रिज समेत एक लाख से अधिक का सामान पार कर दिया था। सोमवार को योगेंद्र के चचेरे भाई बांगरमऊ कसबा निवासी आशू पुत्र मान सिंह के गांव पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। जिस पर चचेरे भाई ने डीएम योगेंद्र को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के हस्तक्षेप पर हरकत में आई बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मंगलवार को डीएम के चचेरे भाई आशू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि शीघ्र घटना से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed