{"_id":"6976637d1b067c448600f0ef","slug":"thieves-targeted-three-people-and-stole-cash-and-goods-worth-thousands-kanpur-news-c-362-1-ka11011-140261-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चोरों ने तीन लोगों को बनाया शिकार, हजारों की नकदी माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चोरों ने तीन लोगों को बनाया शिकार, हजारों की नकदी माल पार
विज्ञापन
कानपुर। फजलगंज, ग्वालटोली और नवाबगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने तीन लोगों को अपना निशाना बनाकर हजारों रुपये की नकदी व माल पार कर दिया। पीड़ितों ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बर्रा के बैजनाथ पांडेय ने फजलगंज पुलिस को बताया कि 23 जनवरी शुक्रवार की रात गड़रियनपुरवा में बसंत गैराज के पास उनकी गुमटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व माल चोरी कर लिया गया। फजलगंज थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। पोखरपुर विश्वबैंक काॅलोनी निवासी डॉक्टर अमित शुक्ला ने ग्वालटोली थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 20 जनवरी को उन्होंने अपनी डिजायर कार सिविल लाइंस स्थित न्यू लीलामणी हॉस्पिटल के बाहर खड़ी की थी। 21 जनवरी को कार के पास गए तो बाईं तरफ का टायर रिम चोरी मिला। वहीं, कोहना के रानीघाट निवासी स्वर्णकांती ने नवाबगंज थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा आशुतोष द्विवेदी बंगलूरू से घर आया हुआ था। सात दिसंबर 2025 को बेटा गुरुदेव से चिड़ियाघर के रास्ते घर अपनी स्कूटी से आ रहा था। सर्दी अधिक होने के कारण अमरूद मंडी तिराहे पर स्कूटी खड़ी करके अलाव तापने लगा। किसी ने स्कूटी से मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया। नवाबगंज पुलिस ने अज्ञात पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।