फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Thieves targeted seven shops in a single night in Banda, center lock saved theft in six

चोरों की हिम्मत, पुलिस पर सवाल: एक ही रात में सात दुकानों को बनाया निशाना, सेंटर लॉक ने छह में बचाई चोरी

Thu, 30 Mar 2023 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Mar 2023 01:41 PM IST
सार

Banda Crime News: कोतवाली क्षेत्र नरैनी के कस्बा में चोरों ने एक ही रात में सात दुकानों को निशाना बनाया। एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी की तो वहीं सेंटर लॉक ने छह में चोरी बचाई। इस वारदात से व्यापारियों और कस्बावासियों में दहशत बढ़ गई है।

विज्ञापन
Thieves targeted seven shops in a single night in Banda, center lock saved theft in six
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में चोरों ने एक ही रात में ताबड़तोड़ एक के बाद एक सात दुकानों को निशाना बनाया। एक दुकान में शटर तोड़कर नकदी व सामान पर कर दिया। वहीं, छह दुकानों के शटर में सेंटर लॉक लगा होने के कारण चोरी की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे।

विज्ञापन

कस्बा के बांदा मुख्य मार्ग पर स्थित पनगरा गांव निवासी सत्यदेव द्विवेदी प्लास्टिक और परचून की दुकान किए हैं। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जब दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर के दोनों ताले टूटे मिले।
विज्ञापन

शटर उठाकर दुकान के अंदर पहुंचे, तो गुल्लक खुली मिली और उसमें रखे 13 हजार रुपये नकद और सिगरेट, गुटका समेत करीब 25 हजार का सामान चोरी हो चुका था। इसी तरह चोरों ने सत्यदेव की दुकान के पास ही आकिब एड्रेस नमकीन की एजेंसी की दुकान का ताला तोड़ा कर सामान पार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर लॉक लगा होने से नहीं हुए सफल
इसके अलावा संकुल त्रिपाठी टेंट की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन सेंटर लॉक लगा होने से इन दोनों दुकानों में चोरी में नाकाम रहे। नरैनी बांदा मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर पंकज साहू की किराना स्टोर की दुकान से चोरों ने तालों को तोड़कर संभल से शटरिंग को उठाने का प्रयास किया।

अतर्रा मार्ग पर दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास
यहां भी सेंटर लॉक लगा होने से चोरी नहीं कर सके। पड़ोस में कमलेश गुप्ता व श्यामसुंदर गुप्ता की परचून की दुकान में भी सेंटर लॉक लगा होने से अंदर नहीं घुस सके। इसके अलावा अतर्रा मुख्य मार्ग पर बद्दा साहू की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया।

एक साथ इतनी दुकानों में चोरी का प्रयास किए जाने से व्यापारियों में दहशत है। सत्यदेव की सूचना पर गुरुवार को एसआई अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने जल्द की चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है।

पुलिस गस्त पर सवालिया निशान
कस्बा की एक दुकान में चोरी और छह में शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने की घटना से व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाए हैं। व्यापारियों ने पुलिस गस्त में सुस्ती का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि सेंटर लॉक लगे होने से उनकी दुकानों में चोरी होने से चोरी की वारदात से बच गए।

दहशतजदा कस्बा के व्यापारी
चोरों द्वारा एक ही रात में सात दुकानों को निशाना बनाए जाने से कस्बा के व्यापारी दहशतजदा हैं। व्यापारियों ने रात में पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग की है। दुकानदारों के साथ ही कस्बा के लोगों को भी घरों में चोरी की वारदात होने की फिक्र सताने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed