फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thieves stole the cable by digging the ground in kanpur

कानपुर: पुलिस को चकमा देकर चोर खोद ले गए 80 लाख का केबल, महिलाओं समेत 15 चोरों ने बीएसएनएल को लगाया चूना

Tue, 08 Mar 2022 12:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Mar 2022 12:35 PM IST
सार

पुलिस ने एक सलून के बाहर लगे कैमरे को खंगाला तो उसमें 10 से 15 चोर जमीन से केबल चुराते नजर आए। सभी की उम्र 30 से 40 साल के बीच आंकी गई है। कुछ महिलाएं भी दिखीं, जो अंधेरे में मोबाइल और टॉर्च से उन्हें लाइट दिखाते नजर आईं।

विज्ञापन
thieves stole the cable by digging the ground in kanpur
चोरों ने जमीन खोदकर पार की केबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के फजलगंज में पुलिस को चकमा देकर चोरों के गैंग ने जमीन खोद कर बीएसएनएल का 80 लाख रुपये का केबल पार कर दिया। रात भर खोदाई कर केबिल चोरी करने के बाद सुबह होने से पहले ही चोर फरार हो गए। सुबह बीएसएनएल के एक साथ ढाई हजार से अधिक लैंडलाइन कनेक्शन बंद होने पर विभाग को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


बड़ी चोरी की भनक लगने के बाद पुलिस और स्थानीय विभागीय अधिकारी मामले को दबाने में लग गए। गश्त के दौरान पुलिस ने चोरों से खुदाई का कारण पूछा था तो उन्होंने पुलिस को ऐसा झांसा दिया जिसमें वह फंस गए। विभागीय सूत्रों के अनुसार फजलगंज के ई-स्टेट चौकी क्षेत्र में चेन फैक्टरी चौराहे से लेकर करीब दो किमी तक चोरों ने भूमिगत फाइबर और कॉपर केबल पार किया, जिसकी कीमत 80 लाख के करीब है।
विज्ञापन


महिलाओं  समेत करीब 15 चोरों के गैंग ने पहले रेकी की। इसके बाद रविवार देर रात करीब 11 बजे पूरे गैंग ने जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदे और देर रात मौका मिलते ही सभी ने मिलकर जमीन से केबलों को खींच कर बाहर निकाल लिया। चोरी के केबलों को चार पहिया वाहनों में लाद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कई बार उनके पास से गश्त करते हुए भी निकली, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब बीएसएनएल के अधिकारियों ने थाने में घटना की जानकारी दी तो चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार के होश उड़ गए। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे एक दर्जन सीसीटीवी कैमरों केफुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

चौकी प्रभारी से लेकर एसीपी तक बेखबर
थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात के बाद सुबह पुलिस बीएसएनएल के अधिकारियों संग घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 

फुटेज में जमीन से केबल चुराते नजर आए
पुलिस ने एक सलून के बाहर लगे कैमरे को खंगाला तो उसमें 10 से 15 चोर जमीन से केबल चुराते नजर आए। सभी की उम्र 30 से 40 साल के बीच आंकी गई है। कुछ महिलाएं भी दिखीं, जो अंधेरे में मोबाइल और टॉर्च से उन्हें लाइट दिखाते नजर आईं।

पुलिस से बोले, पौधरोपण के लिए खोद रहे
शातिरों ने पुलिस को चकमा भी दिया था। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पास से गुजरी पुलिस ने युवकों को सड़क किनारे गड्ढे खोदते देखा तो रुक कर उनसे पूछताछ की। इस पर शातिरों ने पुलिस को बताया कि वे नगर निगम के कर्मचारी हैं और पौधरोपण कार्यक्रम के लिए उन्हें सड़क किनारे गड्ढे खोदने के निर्देश मिले हैं। पुलिस उनकी बातों पर भरोसा कर आगे बढ़ गई। पुलिस ने जब फुटेज खंगाले तो चोर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरी घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। 

केबल चोरी हुआ है, लेकिन अभी ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता हूं।- पवन चौहान, एसडीओ, बीएसएनएल लाजपतनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed