फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves stole goods worth 20 lakhs from the house of an animal trader

Kanpur News: पशु व्यापारी के घर से 20 लाख का माल ले उड़े चोर

Tue, 16 Sep 2025 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth 20 lakhs from the house of an animal trader
इटावा। थाना चौबिया क्षेत्र के तहत गांव रम्पुरा में सोमवार रात चोरों ने पशु व्यापारी के घर में घुसकर नकदी समेत करीब 20 लाख रुपये का माल पार कर दिया। खटपट की आवाज सुनकर परिजनों की आंख खुली तो चोर छत के रास्ते भाग गए। पुलिस चोरी की घटना को संदिग्ध मान रही है। हालांकि पुलिस ने जांच कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सुखबीर सिंह ने बताया वह भैंस-बकरी खरीद बिक्री का व्यापार करता है। उसका बड़ा पुत्र अजय कुमार प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है जबकि छोटा पुत्र आनंद कुमार महाराष्ट्र में सुपरवाइजर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। सोमवार रात चोर उसके घर में घुस आए। सुखबीर सिंह के पुत्र अजय यादव ने बताया चोरों ने उसकी पत्नी पूजा के अलमारी में रखे सोने के जेवर चार चूड़ी, एक कंठी, एक जंजीर, नो अंगूठी, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी टॉप्स, मंगल सूत्र, चांदी की करधनी व एक जोड़ी पायलें आदि चोरी कर लीं। खटपट की आवाज सुनकर बड़े पुत्र अजय की पत्नी पूजा जाग गई। उसने दरवाजा खोलकर देखा तो एक चोर घर का माल ले जा रहा था। उसके चिल्लाने पर चोर छत के रास्ते से भाग गए। सुखबीर यादव ने बताया कि करीब 20 लाख का माल ले गए। उन्होंने बताया कि सूचना देने के एक घंटे के बाद थाना चौबिया पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घर की छानबीन की। साथ परिजनों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया था। चोरी की बात संदिग्ध लग रही है। चोरी के बारे में जानकारी ली लेकिन परिजन सही जवाब नहीं पाए। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed