फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves entered through the roof and stole cash and jewellery worth Rs 2.5 lakh.

Kanpur News: छत के रास्ते घुसे चोरों ने ढाई लाख की नकदी-जेवर समेटी

Sun, 23 Nov 2025 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered through the roof and stole cash and jewellery worth Rs 2.5 lakh.
इटावा। छत के रास्ते मजदूर के घर में घुसे चोर 50 शनिवार रात 50 हजार रुपये की नकदी और दो लाख रुपये गहने चोरी कर ले गए। सुबह घर लौटे मजदूर को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजू निवासी सुंदरपुर ने बताया कि चक्की के पास उनका मकान है। बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी आरती दोनों बच्चों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वह घर में ताला डालकर घर से थोड़ी दूर पर बने भैसों के बाड़े में सोने के लिए चला गया था। सुबह लगभग साढ़े छह बजे घर का ताला खोलकर जब वह अंदर गया तो कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी।
विज्ञापन

उससे सोने-चांदी के जेवर और लगभग एक महीने पहले भैंस बेचने से मिले 50 हजार रुपये गायब थे। सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। राजू ने बताया कि उनकी छत पर गेट नहीं लगा है। आशंका है कि छत के रास्ते ही चोर घुसे हैं। उधर, पुलिस ने भी जांच कोई गांव के आसपास का ही व्यक्ति घटना में शामिल होने की बात सामने आई है, जिसे पहले से पता था कि राजू के घर पर ताला पड़ा है और जीने में गेट नहीं है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस जांच के लिए गई थी। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed