फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves came on bicycle and stole jewelry worth 14 lakhs

Kanpur News: साइकिल से आए चोरों ने 14 लाख के जेवर चुराए

Sat, 03 May 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves came on bicycle and stole jewelry worth 14 lakhs
कानपुर। बर्रा आठ में साइकिल से आए चोरों ने ऑटो स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के घर से नकदी समेत 14 लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। उनके जाने का घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कारोबारी ने फुटेज पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन


बर्रा-आठ डी ब्लॉक निवासी रजत श्रीवास्तव की गड़रियन पुरवा में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। रजत के मुताबिक उन्होंने कोयला नगर में मकान का निर्माण कराया। 27 अप्रैल को गृह प्रवेश था, जिसमें पत्नी दीक्षा, पिता मुकेश, भाई पवन समेत पूरा परिवार वहीं गया था। गृह प्रवेश होने के बाद परिवार के लोग बर्रा-आठ स्थित मकान में रोजाना आया-जाया करते थे। वह 29 अप्रैल की रात 11 बजे पनकी मंदिर से बर्रा-आठ पहुंचे। घर में गाड़ी खड़ी करने के बाद कोयला नगर चले गए। एक मई को पिता पौधों को पानी डालने और अन्य कार्य के लिए घर पहुंचे तो उन्हें मेनगेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारियों के लॉक टूटे दिखाई दिए। इसमें रखी नकदी और जेवरात गायब थे।
विज्ञापन


चोरों ने पहली मंजिल में रखी अलमारी से दो लाख कैश पार कर दिए। पुलिस को सूचना देने पर यूपी 112 का स्टाफ आया और जांच पड़ताल की। उनकी गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में साइकिल सवार दो युवक नजर आए। दोनों रात डेढ़ बजे आते और दिखाई दिए। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed