फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Thieves broke into two houses and made off with cash and jewelry.

Kanpur News: दो घरों में सेंध लगाकर नकदी व जेवर ले गए चोर

Sat, 20 Jun 2026 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into two houses and made off with cash and jewelry.
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के महमूदपुर में बृहस्पतिवार रात को चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। सुबह जागने पर गृहस्वामियों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन

महमूदपुर निवासी प्रेम कुमार कटियार ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे जागने के बाद उसने घर के बाहर निकलने के लिए मुख्य द्वार खोलने का प्रयास किया तो कुंडी बाहर से बंद मिली। इसपर उसने घर के पिछले हिस्से में बने कमरे की जांच की तो कमरे की दीवार में सेंध लगी थी व सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि चोर बक्से में रखी करीब डेढ़ किलो चांदी व सात हजार रुपये चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, इसी गांव के हाकिम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी बहन मायके आई थी। सभी परिजन आंगन में सो रहे थे। देर रात को चोरों ने घर के पिछले हिस्से में बने कमरे में सेंध लगाकर एक लाख रुपये के जेवर व 50 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। उसने 50 हजार रुपये बकरे बेच कर एकत्र किए थे। सुबह जागने पर घर में चोरी होने की जानकारी हुई। सिकंदरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed